आपका फोन भी हो रहा है जरूरत से ज्यादा गर्म! तुरंत उठाएं ये कदम

अमर उजाला

Tue, 12 September 2023

Image Credit : iStock

फोन का इस्तेमाल बंद करें

फोन को तुरंत बंद करें और सभी चल रहे एप्स और प्रोसेस को बंद करें। इससे फोन पर अतिरिक्त दबाव कम होगा और वह कम गर्म होगा।

Image Credit : iStock

डायरेक्ट सनलाइट और एक्सटर्नल हीट

फोन को सनलाइट और एक्सटर्नल हीट से दूर रखें। ये उसकी गर्मी को बढ़ा सकते हैं। लगातार फोन के कैमरा का इस्तेमाल भी फोन को गर्म कर सकता है।
Image Credit : iStock

बैक कवर

फोन केस या बैक कवर लगाने से भी फोन गर्म होता है। दरअसल, केस फोन की हीट को बाहर जाने से रोकता है, जिससे फोन की ज्यादा हीट होने लगता है।
Image Credit :

बैटरी हेल्थ चेक करें

अगर फोन की बैटरी प्रॉब्लम कर रही है, तो यह गर्म हो सकता है। आईफोन में बैटरी हेल्थ को चेक करने की सुविधा भी मिलती है।

Image Credit : सोशल मीडिया

नेटवर्क को बंद करें

अगर आप फोन को डाटा या वाईफाई पर चला रहे हैं, तो नेटवर्क को बंद करके देखें क्या इससे फोन कम गर्म हो रहा है। लगातार नेटवर्क सर्च करने से भी फोन गर्म हो जाता है।

Image Credit : istock

सॉफ्टवेयर अपडेट

फोन के सॉफ्टवेयर को लेटेस्ट स्थिति में लाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करें, क्योंकि ऐसा करने से फोन की परफॉर्मेंस में सुधार होता है और फोन कम गर्म होगा।

Image Credit :

फैक्टरी रिसेट

यदि फोन का गर्म होना बंद नहीं हो रहा है और यह परेशानी बन रही है, तो आपको फैक्टरी रिसेट करने का विचार करना चाहिए। ध्यान रहे कि इससे आपके फोन का सभी डाटा डिलीट हो जाता है।
Image Credit :

यदि ये कदम फोन की हीटिंग की दिक्कत को कम नहीं करते हैं तो आपको फोन को सर्विस सेंटर या किसी रिपेयर स्टोर पर दिखाना चाहिए। 

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More