किस कंपनी का नेटवर्क आपके इलाके में है जबरदस्त, ऐसे करें चेक

अमर उजाला

Thu, 22 August 2024

Image Credit : istock

निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद BSNL की मांग बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर हर रोज BSNL में स्विच करने को लेकर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

BSNL की ओर से भी आधिकारिक तौर पर पोर्ट कराने की अपील हो रही है लेकिन यहां एक जरूरी बात यह है कि आपके इलाके में नेटवर्क है या नहीं।

Image Credit : Istock

सबसे बेहतर तरीका यह होता है कि किसी भी कंपनी का सिम कार्ड लेने से पहले यह जरूर चेक करें कि आपके इलाके में उस कंपनी का नेटवर्क है या नहीं।

Image Credit : Freepik

किसी भी इलाके की नेटवर्क कवरेज को चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.nperf.com/ पर विजिट करें।

Image Credit : Istock

इसके बाद लेफ्ट में बने सर्च बार में इंडिया डालें और बगल वाले बॉक्स में उस कंपनी को सेलेक्ट करें जिसका नेटवर्क कवरेज चेक करना है।

Image Credit : Istock

इसके बाद एक मैप खुल जाएगा जिसमें आपको 2G, 3G, 4G और 5G की कवरेज दिखेगी। इसके बाद आप तय करें कि आपको किसका सिम लेना चाहिए।

Image Credit : Istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More