अमर उजाला
Mon, 22 April 2024
लकड़ी की घास वाले कूलिंग पैड वाला कूलर हवा तो थोड़ी कम देता है लेकिन वह हवा काफी ठंडी होती है।
घास वाले कूलर कमरे को तेजी से ठंडा करते हैं, क्योंकि इसमें पानी का फ्लो आराम से और अच्छे से होता है।
हनीकॉम्ब का फायदा यह है कि यह सालों-साल चलता है, जबकि लकड़ी के छिलके वाली घास जल्दी गंदा हो जाती है। इसे दो-तीन महीने में बदलना पड़ता है। दोनों की कीमत में भी काफी फर्क है।
हनीकॉम्ब की कीमत 700 रुपये से 1400 रुपये के बीच होती है, जबकि लकड़ी वाली घास आपको सिर्फ 50-100 रुपये के बीच मिल जाएगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें