गूगल क्रोम की 5 बेहतरीन ट्रिक्स, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं

अमर उजाला

Tue, 25 March 2025

Image Credit : Adobe Stock

गूगल क्रोम आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंटरनेट ब्राउजर है।

Image Credit : Freepik

मोबाइल से लेकर डेस्कटॉप तक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें इसके बेस्ट ट्रिक मालूम है। आइए जानते हैं..

Image Credit : अमर उजाला

बिना इंटरनेट एक्सेस

जिस वेबपेज को बाद में पढ़ना चाहते हैं, उसे Ctrl + S दबाकर सेव कर लें। बाद में बिना इंटरनेट के उस फाइल को खोलें और वेबपेज एक्सेस करें।

Image Credit : Adobe Stock

किसी भी वेबसाइट का स्क्रीनशॉट लें

आपको किसी भी पूरे वेबपेज का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसके लिए पेज खोलें और F12 दबाएं या Ctrl + Shift + I दबाकर Developer Tools खोलें।

Image Credit : Freepik

Ctrl + Shift + P दबाएं और "Screenshot" टाइप करें। "Capture full-size screenshot" चुनें और स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा।

Image Credit : Adobe Stock

मल्टीपल टैब्स एक साथ सेव

Ctrl + Shift + D दबाएं। सभी खुले टैब्स को एक फोल्डर में बुकमार्क कर लें। जब दोबारा उन टैब्स को खोलना हो, तो बुकमार्क से उस फोल्डर को खोलें।

Image Credit : FREEPIK

गूगल क्रोम में टास्क मैनेजर

अगर आपका ब्राउजर स्लो हो रहा है या ज्यादा CPU इस्तेमाल कर रहा है, तो आप क्रोम का टास्क मैनेजर इस्तेमाल करके यह देख सकते हैं कि कौन-सा टैब या एक्सटेंशन ज्यादा मेमोरी ले रहा है।

Image Credit : Freepik

इसके लिए Shift + Esc दबाएं। इससे Chrome Task Manager खुलेगा, जहां आप देख सकते हैं कि कौन-सा टैब या एक्सटेंशन ज्यादा RAM और CPU उपयोग कर रहा है।

Image Credit : अमर उजाला

टैब्स को बिना माउस के नेविगेट

बिना माउस आप टैब्स में स्विच कर सकते हैं। Ctrl + Tab- अगले टैब के लिए, Ctrl + Shift + Tab- पिछले टैब के लिए, Ctrl + 1 से Ctrl + 9- किसी भी नंबर के टैब पर डायरेक्ट स्विच करें।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More