अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
देश के तमाम हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, हालांकि इस बारिश में भी लोगों का काम नहीं रुक रहा है।
बरसात के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि हम बारिश में भीग जाते हैं और साथ में हमारा फोन भी भीग जाता है।
फोन के भींगने या पानी में गिरने की स्थिति में पहला काम ये है कि अगर फोन ऑन है तो उसे ऑफ कर दें।
किसी भी बटन को दबाने या फोन को ऑन करने की कोशिश ना करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहेगा।
अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं। फोन में दिख रहे पानी को साफ कपड़े या पेपर नैप्किन से पोछें।
फोन को चावल में रखने की गलती ना करें। इससे फोन खराब हो सकता है। एपल ने इसके लिए मना किया है।
ज्यादा दिक्कत हो तो सर्विस सेंटर पर जाकर फोन को चेक कराएं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें