एंड्रॉयड से आईफोन में कॉन्टैक्ट ट्रांसफर करने के आसान तरीके
अमर उजाला
Tue, 23 July 2024
Image Credit : Freepik
जब भी लोग एंड्रॉयड से आईफोन पर शिफ्ट होते हैं, तो उन्हें कई तरह की परेशानियां होती हैं, जैसे कॉन्टैक्ट ट्रांसफर करना।
Image Credit : Freepik
अगर आपने अभी हाल में ही आईफोन खरीदा है और इससे पहले आपके पास एंड्रॉयड फोन था तो जानिए किस तरह से एंड्रॉयड से आईफोन में कॉन्टैक्ट ट्रांसफर कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik
यहां पर दो तरीकों की जानकारी दी जा रही है, जिनकी मदद से आसानी से एंड्रॉयड से आईफोन में कॉन्टैक्ट ट्रांसफर हो सकते हैं।
Image Credit : Freepik
अगर आपके एंड्रॉयड फोन के नंबर्स गूगल अकाउंट में सेफ हैं तो आप आसानी से आईफोन में कॉन्टैक्ट ट्रांसफर कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik
सबसे पहले आईफोन की सेटिंग में जाएं और फिर मेल में अकाउंट पर जाएं। इसके बाद एड कॉन्टैक्ट पर क्लिक करें।
Image Credit : Freepik
इसके बाद गूगल को चुनें फिर गूगल अकाउंट में लॉगइन करें और एड करते वक्त कॉन्टैक्ट के साथ टोंगल को ऑन रखें। ऐसा करने पर सारे कॉन्टैक्ट आईफोन के साथ सिंक हो जाएंगे।
Image Credit : Freepik
एंड्रॉयड फोन से कॉन्टैक्ट को वीसीएफ फाइल बनाकर इंपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए कॉन्टैक्ट में जाकर शेयर पर क्लिक करें और फाइल को अपने ईमेल पर भेज दें।
Image Credit : Freepik
इसके बाद आईफोन में ईमेल खोलें और फिर वीसीएफ फाइल पर क्लिक करें, फिर कॉन्टैक्ट को आईफोन की कॉन्टैक्ट सूची में इंपोर्ट करें।