चैटजीपीटी बताएगा दवाई की पर्ची पर क्या लिखा है, जानें तरीका
अमर उजाला
Sat, 5 October 2024
Image Credit : Adobe Stock
रोजाना के कामों में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दखल धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस समय बाजार में कई सारे एआई चैटबॉट्स मौजूद हैं। इनमें चैटजीपीटी का नाम भी शामिल है।
Image Credit : Adobe Stock
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई इस चैटबॉट में अब तक कई सारे नए अपडेट ला चुकी है। इस चैटबॉट के जरिए कई सारे कामों को आसानी से किया जा सकता है।
Image Credit : Adobe Stock
ऐसे में अगर आप इस लोकप्रिय चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं तो आगे जानिए काम की डिटेल। जानें किस तरह से चैटजीपीटी लाभदायक साबित हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock
चैटजीपीटी के जरिए कई कामों को मिनटों में किया जा सकता है। बड़ी पीडीएफ को समरी में जानना, डाइट चार्ट बनाना और किसी भी विषय पर लिखना आदि।
Image Credit : Adobe Stock
चैटजीपीटी चिकित्सक द्वारा दी गई दवाई की पर्ची पर लिखी गई दवाइयों के नाम को भी बता सकता है। चलिए आगे जानते हैं इसका प्रोसेस।
Image Credit : Adobe Stock
सबसे पहले अपने डिवाइस में गूगल या फिर एपल प्ले स्टोर से चैटजीपीटी एप को डाउनलोड करें। इसके बाद उसे खोलकर उसमें अपना अकाउंट बनाएं।
Image Credit : Adobe Stock
चैटजीपीटी में अकाउंट बनाने के बाद कैमरा आइकन पर क्लिक करें। इस दौरान ध्यान रखें कि डॉक्टर की दवाई की पर्ची एकदम सही तरीके से कैमरे में कैप्चर हो जाए।
Image Credit : Adobe Stock
फोटो अपलोड होने के बाद अब चैटजीपीटी के कंवर्सेशनल इंटरफेस में एक प्रोम्पट के जरिए दवा की पर्ची को पढ़ने का निर्देश दे सकते हैं, जैसे- 'रीड दिस'।
Image Credit : Adobe Stock
चैटजीपीटी फोटो की पहचाने करने के बाद उसमें लिखी गई दवाई, खुराक और खाने के तरीके के बारे में सही जानकारी दे देगा।
Image Credit : Adobe Stock
अगर कुछ भी साफ नहीं होता है तो आप चैटजीपीटी से उस बारे में सवाल भी कर सकते हैं, जैसे दवाई का नाम, मेडिसन की डिटेल और उसके दुष्प्रभाव की जानकारी।