अमर उजाला
Fri, 19 January 2024
स्मार्टफोन आज इंसानों से भी खास हो गया है। लोग इससे एक पल भी दूर रहना नहीं चाहते।
कई बार हम जब किसी को अपना फोन देते हैं तो बड़ी होशियारी से वे एप खोलकर देख लेते हैं और रिसेंट एप्स को बंद कर देते हैं।
उन्हें लगता है कि किसी को कुछ पता ही नहीं चलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। एक कोड से फोन की पूरी कुंडली निकाली जा सकती है। यह ट्रिक एंड्रॉयड फोन के लिए है।
अपने के डायलर एप में जाकर *#*#4636#*#* कोड डायल करें। इसके बाद आपको तीन ऑप्शन फोन इंफॉर्मेशन, यूजेज स्टैटिक्स और Wi-Fi इंफॉर्मेशन मिलेंगे।
अब यूजेज स्टैटिक्स पर क्लिक करें। क्लिक करते ही उन सभी एप्स और काम की हिस्ट्री खुल जाएगी जिन्हें किसी ने यूज किया है।
यहां उन सभी एप्स की लिस्ट भी खुल जाएगी जिन्हें इस्तेमाल किया गया है लेकिन छिपाने के लिए रिसेंट एप्स को क्लोज कर दिया गया है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें