ध्यान दें: इंटरनेट पर भूलकर भी न करें ये गलतियां!

अमर उजाला

Thu, 7 September 2023

Image Credit : iStock

सुरक्षित वेबसाइट्स का चयन

सुरक्षित और वेरिफाइड वेबसाइट्स का उपयोग करें, जैसे कि बैंकिंग पोर्टल, ईमेल, और अन्य पर्सनल डाटा शेयर करने वाली साइट्स। यूआरएल "https://" वाली वेबसाइट सेफ मानी जाती हैं।
Image Credit : Istock

स्ट्रांग पासवर्ड

अपने सोशल मीडिया या गूगल अकाउंट का पासवर्ड स्ट्रांग रखें। अल्फाबेट्स, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर से बना पासवर्ड सुरक्षित माना जाता है।
Image Credit : Istock

फिशिंग से सावधान रहें

ध्यान दें कि किसी भी ईमेल, लिंक, या पॉप-अप विज्ञापन को क्लिक करने से बचें यह अनचाहे सोर्स से आने वाला हो सकता है। विशेष रूप से बैंकिंग संबंधित पर्सनल जानकारी शेयर न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी को शेयर करने से पहले ध्यान पूर्वक विचार करें।

Image Credit : Istock

ब्राउजर और डिवाइस रखें अपडेटेड

इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के लिए अपने डिवाइस और ब्राउजर का अपडेटेड रहना बहुत जरूरी है। इससे आप हैकिंग और वायरस से बच सकते हैं।
Image Credit : iStock

फाइल डाउनलोड

इंटरनेट पर कोई भी फाइल डाउनलोड करते समय सावधान रहें। सिर्फ वेरिफाइड सोर्स से ही एप और फाइल्स डाउनलोड करें।
Image Credit : iStock

कुकीज का एक्सेस न दें

हर एक वेबसाइट को कुकीज का एक्सेस न दें। इससे वेबसाइट आपकी एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकती है और आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
Image Credit : iStock

वीपीएन (VPN) का उपयोग

वीपीएन का उपयोग करके आप अपनी ऑनलाइन एक्टिविटी को प्राइवेट रख सकते हैं। विशेष रूप से जब आप सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग कर रहे हों तो VPN का इस्तेमाल करें।
 
Image Credit : iStock

एंटीवायरस

अपने डिवाइस में एंटीवायरस इंस्टॉल रखें ताकि आप वायरस और मैलवेयर से सुरक्षित रहें। 
Image Credit : सोशल मीडिया

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More