ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अमर उजाला

Tue, 9 July 2024

Image Credit : Freepik

स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल और इंटरनेट की अच्छी पहुंच ने ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा दिया है। मगर इन दिनों स्कैम के मामले भी सामने आ रहे हैं। 

Image Credit : Freepik

ऐसे में जानिए किस तरह से ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से बचा जा सकता है। आगे बताई गई टिप्स को याद रखें। 

Image Credit : Freepik

ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम में स्कैमर्स ऐसे आइटम को दिखाते हैं, जो असल में होती ही नहीं है, या फिर पैसे लेने के बाद उस आइटम को भेजते ही नहीं है। कई बार खराब आइटम भेज देते हैं। 

Image Credit : Freepik

इस तरह के स्कैम में अक्सर फर्जी वेबसाइट, फिशिंग स्कैम, नकली प्रोडक्ट और नकली विज्ञापन का सहारा लिया जाता है। 

Image Credit : Freepik

ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम में जालसाजों का मकसद लोगों से पैसे और उनकी पर्सनल जानकारी हासिल करना होता है। 

Image Credit : Freepik

ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से बचने के लिए किसी लोकप्रिय शॉपिंग वेबसाइट से खरीदारी करें। साथ ही कोई भी सामान खरीदने से पहले रिव्यू और रेटिंग पर ध्यान दें। 

Image Credit : Freepik

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान किसी भी लालच वाले ऑफर से बचें और वेबसाइट की सुरक्षा की जांच करें। 

Image Credit : Freepik

अपने डिवाइस की सुरक्षा मजबूत रखें और अपने बैंक अकाउंट पर बारीकी से नजर रखें, कोई भी अवैध लेनदेन होने पर बैंक को सूचित करें। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More