Android फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 5 तरीके

अमर उजाला

Mon, 10 March 2025

Image Credit : FREEPIK

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जरूरतों का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या आम बनी हुई है। 

Image Credit : FREEPIK

आज हम आपको Android स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 5 कारगर उपाय बताएंगे।

Image Credit : FREEPIK

1. स्क्रीन ब्राइटनेस और टाइमआउट कम करें

स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करती है, इसलिए इसे कम ब्राइटनेस पर सेट करें। Adaptive Brightness का इस्तेमाल करें।

Image Credit : AI Generated

2. बैकग्राउंड में चलने वाले एप्स बंद करें

कई एप्स बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है। Battery Usage सेक्शन में जाकर उन एप्स की पहचान करें जो ज्यादा बैटरी खर्च कर रहे हैं और उन्हें बंद करें।

Image Credit : FREEPIK

3. लोकेशन, Bluetooth को बंद करें

GPS को हमेशा ऑन रखने से बैटरी तेजी से खत्म होती है, इसे जरूरत पड़ने पर ही ऑन करें। Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स अगर उपयोग में नहीं हैं, तो इन्हें बंद कर दें।

Image Credit : FREEPIK

4. नोटिफिकेशन और वाइब्रेशन बंद करें

ज्यादा नोटिफिकेशन बैटरी पर असर डालते हैं, इसलिए जरूरी ऐप्स के अलावा बाकी के नोटिफिकेशन बंद कर दें। वाइब्रेशन मोड बैटरी ज्यादा खर्च करता है।
 

Image Credit : अमर उजाला

5. बैटरी फ्रेंडली एप्स

हल्के और बैटरी फ्रेंडली एप्स का उपयोग करें, जैसे कि Facebook Lite, Messenger Lite, Opera Mini आदि।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More