अमर उजाला
Sat, 20 September 2025
YouTube ने मेड ऑन यूट्यूब 2025 इवेंट में कई नए फीचर्स का ऐलान किया है। इन फीचर्स से कंटेंट क्रिएटर्स को कंटेंट बनाना आसान होगा और उनकी कमाई में जबरदस्त इजाफा होगा।
YouTube ने Veo 3 Fast को शॉर्ट्स में इंटीग्रेट किया है। यह Google DeepMind का वीडियो जनरेशन मॉडल है। टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालते ही यह ऑटोमेटिक साउंड के साथ वीडियो क्लिप जनरेट कर देगा।
Veo 3 Fast फिलहाल अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रोल आउट होगा। यह क्रिएटर्स के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध रहेगा।
वीडियो एडिटिंग को आसान बनाने के लिए YouTube ने नया AI टूल लॉन्च किया है। यह रॉ फुटेज से बेस्ट मोमेंट्स चुनकर म्यूजिक, ट्रांजिशन्स और वॉइस ओवर तक जोड़ देगा।
यह फीचर अभी YouTube Create ऐप और Shorts में टेस्ट हो रहा है। खास बात यह है कि यह सिर्फ इंग्लिश ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषा में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
YouTube का नया Ask Studio एक AI-पावर्ड चैट टूल है। इसे क्रिएटिव पार्टनर की तरह डिजाइन किया गया है। यह क्रिएटर्स को वीडियो परफॉर्मेंस और एडिटिंग स्टाइल जैसी जानकारी देगा।
Ask Studio से क्रिएटर्स अपने चैनल डेटा के आधार पर इनसाइट्स पा सकेंगे। यह उन्हें बेहतर कंटेंट बनाने और अपनी कमाई बढ़ाने में मदद करेगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें