अमर उजाला
Wed, 16 October 2024
यूट्यूब ने Shorts के लिए एक बड़ा एलान किया है। यूट्यूब ने अपने ब्लॉग में कहा है कि अब यूजर्स को 3 मिनट तक यानी 180 सेकेंड तक के Shorts बनाने और अपलोड करने की सुविधा मिलेगी ।
इसकी शुरुआत 15 अक्तूबर 2024 से हो रही है। YouTube ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।
YouTube ने एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा करते हुए लिखा, 'यह बदलाव उन वीडियो पर लागू होगा जिनका एस्पेक्ट रेशियो स्क्वायर या उससे लंबा है।
YouTube ने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में शॉर्ट्स को एक अपडेट मिलेगा, जिससे यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर विभिन्न वीडियो से क्लिप्स को रिमिक्स करना और भी आसान हो जाएगा।"
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें