यूट्यूब चैनल हैक होने से बचाएगा गूगल का एआई टूल!
अमर उजाला
Sat, 24 August 2024
Image Credit : FREEPIK
अगर आपका यूट्यूब चैनल है तो आपके लिए गूगल ने एक खास सुविधा शुरू की है। कंटेंट क्रिएटर्स अब गूगल एआई की मदद से ज्यादा सेफ हो जाएंगे।
Image Credit : FREEPIK
अगर क्रिएटर का चैनल हैक हो जाए तो गूगल का नया एआई टूल इसे रिकवर करने में मदद करेगा। साथ ही कंटेंट को भी सेफ रखेगा।
Image Credit : FREEPIK
गूगल का नया एआई टूल उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा, जिनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया हो। यह परेशानी भारत समेत दुनियाभर में पेश आती है।
Image Credit : FREEPIK
चैनल हैक होने के बाद क्रिएटर्स को एक्सेस नहीं मिलता है। साथ ही कई बार कंटेंट भी गायब हो जाता है और चैनल का नाम भी बदल दिया जाता है।
Image Credit : FREEPIK
इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स जल्द से जल्द हैक हिए अपने चैनल को रिकवर कर सकेंगे। यूट्यूब पर इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है।
Image Credit : FREEPIK
एआई टूल का ऐसे क्रिएटर्स भी फायदा ले सकते हैं, जिन्हें लगता है कि उनका चैनल किसी हैकर के निशाने पर है या फिर कभी भी उनका चैनल हैक हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
एआई टूल का लाभ लेने के लिए यूट्यूब हेल्प सेंटर पर जाना होगा। इसका इंटरफेस क्रिएटर्स को आसानी से समझ आ जाएगा।
Image Credit : FREEPIK
फिलहाल यह सुविधा कुछ ही क्रिएटर्स तक सीमित है। आने वाले समय में इसे पूरे प्लेटफॉर्म पर बढ़ाया जाएगा।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More