दिख रहे हैं ये 7 संकेत तो हैक हो चुका है आपका फोन

अमर उजाला

Mon, 14 October 2024

Image Credit : FREEPIK

हैकर्स के लिए स्मार्टफोन हैक करना आज कोई बड़ी बात नहीं है। हम कुछ संकेत के बारे में जानेंगे जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं।

Image Credit : FREEPIK

बैटरी का तेजी से खत्म होना

यदि आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है तो इस बात की आशंका है कि आपके फोन पर हैकर्स का कंट्रोल हो गया है या फिर कोई एप है जो लगातार आपकी जासूसी कर रहा है।

Image Credit : FREEPIK

फोन का गर्म होना

यदि आपका स्मार्टफोन लगातार गर्म हो रहा है तो भी आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि जब बैकेंड में फोन इस्तेमाल हो रहा होता है या कोई अप चल रहा होता है तो फोन गर्म होता है।

Image Credit : FREEPIK

सोशल मीडिया पर अनजान पोस्ट

यदि आपके फेसबकु, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट से कोई ऐसा पोस्ट हो रहा है जो आपने नहीं की है तो भी इस बात की संभावना है कि आपका फोन हैक हो गया है या फिर आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है।

Image Credit : FREEPIK

फोन का स्लो होना

यदि आपका फोन अचानक से हद से ज्यादा स्लो हो गया है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। यह भी हैक हो जाने का ही एक संकेत है।

Image Credit : अमर उजाला

बार-बार एप हो रहे क्रैश

यदि आपके फोन के एप अपने आप बार-बार बंद हो रहे हैं या क्रैश हो रहे हैं तो भी हैकिंग की आशंका है। इसके अलावा यदि फोन की स्क्रीन लाइट बार-बार अपने आप जल रही है तो भी हैकिंग की संभावना है।

Image Credit : FREEPIK

हैरान करने वाले नोटिफिकेशन

ऐसा कोई नोटिफिकेशन आ रहा है जो पहले कभी नहीं आया और किसी एप का नहीं है या फिर वायरस अलर्ट का नोटिफिकेशन आ रहा है तो यहां हैकिंग की संभावना है।

Image Credit : Adobe Stock

डाटा खपत का बढ़ना

यदि आपके फोन का इंटरनेट डाटा तेजी से खत्म हो रहा है तो इसका मतलब यह है कि कोई (एप) आपकी जानकारी के बिना आपके डाटा का इस्तेमाल कर रहा है। मैलवेयर या वायरस वाले एप के फोन में होने से ऐसा होता है।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More