अमर उजाला
Thu, 24 October 2024
आज के समय में किसी के साथ भी किसी भी समय और किसी भी तरीके से फ्रॉड हो सकता है।
बैंगलूरू की एक महिला को एयरपोर्ट पर लाउंज के लिए एप डाउनलोड करना महंगा पड़ा है।
लाउंज एक्सेस के लिए महिला ने बैंगलूरू एयरपोर्ट पर एक एप को डाउनलोड किया है जिसके बाद महिला के फोन पर हैकर का कंट्रोल हो गया।
एयरपोर्ट पर महिला से “Lounge Pass” नाम का एप डाउनलोड करवाया गया और फेस आईडी के साथ लॉगिन कराया गया।
कुछ दिन महिला को महसूस हुआ कि उसके फोन को ऑपरेट किया जा रहा है, क्योंकि उसके पास कॉल ही नहीं आ रहे थे।
चेक करने पर पता चला कि महिला के नंबर पर आने वाले कॉल कोई और रिसीव कर रहा था।
कुछ दिन बाद जब क्रेडिट कार्ड का बिल आया तो पता चला कि वह 87,000 रुपये का था जिसे महिला ने खर्च हीं नहीं किए थे।
इस संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है।
इस घटना से हमें यही सीख मिलती है किसी के कहने पर अनजान एप को अपने फोन में डाउनलोड ना करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें