अमर उजाला
Thu, 30 May 2024
हाल के कुछ दिनों में व्हाट्सएप ग्रुप स्कैम काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल में पुणे के दो भाईयों को इसी स्कैम में 2.45 रुपये का चूना लगा है।
ये साइबर ठग उन लोगों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की रेकी करते हैं जिन्हें शिकार बनाना होता है।
इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया जाता है और धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ाई जाती है।
उसके बाद एक फर्जी इंवेस्टमेंट प्लान के बारे में बताया जाता है और रिटर्न के रूप में मोटी रकम का दावा किया जाता है।
इसके बाद एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाता है जहां स्टॉक और शेयर मार्केट को लेकर टिप्स और जानकारी शेयर की जाती है।
एक सॉफ्टवेयर या मोबाइल एप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। शुरुआत में रिटर्न के रूप में एक मोटी रकम बैलेंस के तौर पर दिखाई जाती है।
इस एप में फर्जी अकाउंट भी ओपन किया जाता है। ग्रुप में शामिल लोग अपनी कमाई का स्क्रीनशॉट ग्रुप में शेयर करते हैं।
धीरे-धीरे पीड़ित को भरोसा हो जाता है और वह अपनी सारी कमाई निवेश कर देता है।
इसके बाद अकाउंट में रिटर्न अमाउंट तो दिखने लगता है लेकिन आप पैसे निकाल नहीं सकते या अपने खाते में ट्रांसफर नहीं कर सकते।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें