अमर उजाला
Wed, 27 November 2024
कई बार हमें पता ही नहीं होता है और हम ऐसी जगह पर शिफ्ट हो जाते हैं जहां नेटवर्क ही नहीं होता है, लेकिन अब ऐसी दिक्कत नहीं होगी।
अब आपको अपने टेलीकॉम कंपनी के मोबाइल एप में ही नेटवर्क कवरेज की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है।
TRAI ने निर्देश दिया है कि 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क कवरेज को एक निर्धारित रंग योजना के तहत प्रदर्शित किया जाए।
कवरेज क्षेत्र की बाहरी सीमाओं पर न्यूनतम सिग्नल स्ट्रेंथ निर्धारित की गई है, जिसे नेटवर्क की अधिकतम क्षमता के 50% लोड पर आधारित होना चाहिए।
यदि किसी क्षेत्र में सिग्नल स्ट्रेंथ इस सीमा से कम है, तो उसे संबंधित तकनीक के लिए "नो कवरेज एरिया" माना जाएगा।
कवरेज मैप को टेलीकॉम प्रदाता की वेबसाइट के होमपेज पर एक-क्लिक नेविगेशन के साथ उपलब्ध कराना होगा।
नेविगेशन बार में एक समर्पित कवरेज मैप का विकल्प देना अनिवार्य होगा, जो उपयोगकर्ता को संबंधित पेज पर ले जाए।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें