अमर उजाला
Thu, 30 October 2025
टेक्नोलॉजी की रफ्तार इतनी तेज है कि जो चीजें आज जरूरी हैं, वही कुछ साल बाद इतिहास बन सकती हैं। जानिए कौन-सी 5 तकनीकें जल्द ही बीते जमाने की बात बन जाएंगी।
क्लाउड स्टोरेज और हाई-स्पीड इंटरनेट के दौर में यूएसबी ड्राइव और मेमोरी कार्ड अब अप्रासंगिक हो रहे हैं। 2030 तक ये डिवाइस लगभग खत्म हो सकती हैं, क्योंकि डेटा ट्रांसफर अब पूरी तरह ऑनलाइन है।
अब टीवी को कंट्रोल करने के लिए रिमोट नहीं, सिर्फ “Hey Google” या “Alexa” कहना काफी है। आने वाले वर्षों में स्मार्ट असिस्टेंट्स और मोबाइल एप्स पारंपरिक रिमोट कंट्रोल की जगह ले लेंगे।
पासवर्ड याद रखना अब बीते जमाने की बात होगी। फेस रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट स्कैन जैसी बायोमेट्रिक तकनीकें 2030 तक पासवर्ड सिस्टम को पूरी तरह रिप्लेस कर सकती हैं।
UPI, डिजिटल वॉलेट और स्मार्टवॉच पेमेंट्स के बढ़ते ट्रेंड से 2030 तक प्लास्टिक कार्ड्स का चलन खत्म हो सकता है। भविष्य का बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह डिजिटल होगा।
ब्लूटूथ और वायरलेस ईयरबड्स ने वायर्ड ईयरफोन को पीछे छोड़ दिया है। Apple समेत कई कंपनियां इन्हें खत्म कर चुकी हैं। आने वाले वर्षों में ये पूरी तरह बाजार से गायब हो सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें