अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो कि सस्ता और फायदे वाला है।
इस प्लान में ग्राहक केवल 266 रुपये में तीन कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
इस प्लान का फायदा कंपनी की वेबसाइट या BSNL सेल्फ केयर एप के माध्यम से आसानी से उठाया जा सकता है।
इसके अलावा, BSNL ने 798 रुपये का एक नया पोस्टपेड प्लान भी लॉन्च किया है, जो विशेष रूप से परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है।
इसकी खास बात यह है कि केवल एक व्यक्ति को रिचार्ज करने की आवश्यकता है, जबकि दो अतिरिक्त लाइनों को जोड़ा जा सकता है यानी जिससे तीन परिवार के सदस्य एक ही प्लान का लाभ उठा सकते हैं।
798 रुपये के इस प्लान में BSNL न केवल प्राइमरी यूजर्स के लिए बल्कि अन्य जुड़े उपयोगकर्ताओं के लिए भी अनलिमिटेड मुफ्त दे रहा है।
प्रत्येक उपयोगकर्ता को 50GB डेटा मिलेगा, जिससे कुल 150GB डेटा सभी कनेक्शनों के लिए उपलब्ध होगा।
इस योजना में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी शामिल है, जो इसे एक व्यापक और किफायती विकल्प बनाता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें