अमर उजाला
Wed, 18 December 2024
भारत में आजकल लोगों को स्टॉक मार्केट का चस्का लगा है। हर कोई शेयर बाजार में पैसे निवेश करना चाहता है।
इसके लिए लोग क्लासेज भी कर रहे हैं और इन्हीं क्लासेज के नाम पर लोगों के साथ ठगी हो रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित से मीरा पटेल नाम की एक महिला ने संपर्क किया था और कहा था कि वह एक ट्रेडिंग ग्रुप की प्रमुख मेंबर है।
उसके बाद हार्दिक शाह नाम के एक शख्स ने पीड़ित से संपर्क किया और खुद को इंटरनेशनल इक्विटी फंड का एडवाइजर बताया।
शुरुआत में ट्रेनिंग के बाद पीड़ित को 700 परसेंट तक का रिटर्न मिला जिसके बाद उनका भरोसा बढ़ गया।
इसके बाद धीरे-धीरे पीड़ित से निवेश के नाम पर पैसे लिए जाने लगे और हाई रिटर्न दिखाया गया जो कि फर्जी था।
जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तब स्कैम का पता चला और पुलिस में शिकायत की गई।
अमर उजाला आपसे यही कहता है कि किसी भी अनजान शख्स से निवेश के बारे में कोई बात ना करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें