एक कॉल और रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी के खाते से निकल गए 35 लाख

अमर उजाला

Wed, 5 February 2025

Image Credit : अमर उजाला

भारत में साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां हर दिन नए पीड़ित अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

हाल ही में विजयवाड़ा में एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी से 35 लाख रुपये की ठगी की गई। 

Image Credit : अमर उजाला

ठगों ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बताकर उनकी पत्नी और बेटों पर झूठे कानूनी मामले दर्ज होने की धमकी दी।

Image Credit : अमर उजाला

मंडल शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त पीड़ित को फोन कॉल आया, जिसमें ठगों ने दावा किया कि उनकी पत्नी और बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद केस को खत्म करने के लिए ठगों ने पहले 1 लाख रुपये की मांग की, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे तुरंत देने में असमर्थता जताई, तो उन्होंने कॉल काट दी। 

Image Credit : FREEPIK

घबराए पीड़ित ने खुद ठगों को दोबारा फोन कर 50,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने संपत्तियां जब्त करने की धमकी दी।

Image Credit : FREEPIK

पीड़ित ने अपने बेटे से 2 लाख रुपये उधार लेकर धीरे-धीरे कुल 35 लाख रुपये ठगों को दे दिए। ठगी का पता तब चला जब बेटे ने अचानक इतनी बड़ी रकम की जरूरत के बारे में पूछताछ की।

Image Credit : FREEPIK

बता दें कि इस तरह की घटनाएं रोज हो रही हैं। ठग लोगों को "डिजिटल अरेस्ट" का डर दिखाकर पैसे ऐंठते हैं। ऐसे मामलों से बचने के लिए सतर्क रहें, अनजान कॉल्स पर विश्वास न करें और तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
 

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More