अमर उजाला
Wed, 16 August 2023
6G को लेकर PM मोदी ने कहा कि इसकी मदद से फैक्ट्रियों और कारों को ऑटोमेटिक कंट्रोल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गैजेट भी हमारी भावनाओं को समझ सकेंगे।
बता दें कि 6G, 5G की अगली जेनरेशन की इंटरनेट टेक्नोलॉजी है। इसमें 5जी के मुकाबले 500 से 1000 गुना तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
6जी की स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इससे एक मिनट में ही 100 हाई क्वालिटी फिल्मों को डाउनलोड किया जा सकेगा।
6G इंटरनेट की सबसे खास बात यह है कि यह जमीन के साथ आसमान पर भी काम करेगा। यह सुविधा 5जी के साथ नहीं है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें