अमर उजाला
Fri, 22 November 2024
सरकार ने स्कैमर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17,000 WhatsApp अकाउंट ब्लॉक किया हैं।
गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर ये कार्रवाई की है।
इन व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए लोगों को डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा था।
इसके अलावा लोगों के अकाउंट को भी खाली किया जा रहा था। ये सभी नंबर साइबर स्कैम में शामिल थे।
जांच में पता चला है कि इस तरह के घोटाले से जुटाए गए पैसे को दुबई और वियतनाम के एटीएम से निकाला जाता है।
कंबोडिया, म्यांमार और वियतनाम में बैठे साइबर अपराधी अपने एजेंट्स की मदद से भारतीय सिम कार्ड मंगवाते हैं।
करीब 45,000 सिम कार्ड कंबोडिया और म्यांमार भेजे गए थे। बाद में भारतीय एजेंसियों ने इन सिम कार्ड को तोड़कर खत्म कर दिया था।
धोखेबाज ज्यादातर कंबोडिया के चीनी कैसीनो में स्थित कॉल सेंटरों से काम करते हैं।
जांच में यह भी पता चला है कि किस तरह मानव तस्कर भारतीय नागरिकों को नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया ले आते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें