ChatGPT के साप्ताहिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 400 मिलियन के पार

अमर उजाला

Fri, 21 February 2025

Image Credit : Adobe Stock

OpenAI द्वारा विकसित ChatGPT के साप्ताहिक एक्टिव यूजर्स की संख्या फरवरी में 40 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। 

Image Credit : अमर उजाला

यह जानकारी कंपनी के प्रवक्ता ने गुरुवार को समाचारें एजेंसी को दी। यह आंकड़ा दर्शाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स को तेजी से अपनाया जा रहा है।

Image Credit : Adobe Stock

माइक्रोसॉफ्ट समर्थित इस स्टार्टअप ने दिसंबर में 30 करोड़ साप्ताहिक एक्टिव यूजर्स की संख्या दर्ज की थी। 

Image Credit : Adobe Stock

इसके अलावा भुगतान करने वाले बिजनेस यूजर्स की संख्या भी फरवरी में 20 लाख से अधिक हो गई, जो कि सितंबर के आखिरी अपडेट की तुलना में दोगुनी है।

Image Credit : Adobe Stock

OpenAI के इस शानदार प्रदर्शन के बीच, हाल ही में चीन के DeepSeek नामक स्टार्टअप ने अपना AI मॉडल लॉन्च किया, जिसकी तारीख ओपनएआई ने की है।

Image Credit : Adobe Stock

DeepSeek का दावा है कि वह यह मॉडल काफी कम लागत में विकसित कर रहा है, जिससे अमेरिका की जनरेटिव AI में वर्चस्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Image Credit : Amar Ujala

यह सवाल भी उठ रहे हैं कि DeepSeek को Nvidia के H800 चिप्स कैसे मिले, जिन्हें वॉशिंगटन ने चीन को निर्यात करने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

Image Credit : Adobe Stock

OpenAI ने बताया कि बीते छह महीनों में उसके 'रीजनिंग मॉडल्स' की डेवेलपर ट्रैफिक में दो गुना वृद्धि देखी गई है। 

Image Credit : Adobe Stock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More