अमर उजाला
Thu, 19 September 2024
मोबाइल रिचार्ज करना अब बहुत महंगा हो गया है। ऐसा लग रहा है कि 2016 से पहले का दौर फिर से वापस आ गया है।
जिन लोगों के पास दो सिम कार्ड हैं, उनकी तो अलग ही समस्या है। कुछ दिन पहले ही Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अपने सभी प्लान महंगे किए हैं।
आमतौर पर इन कंपनियों के पास अधिकतर प्लान 28 दिनों वाले ही हैं लेकिन कुछ प्लान एक महीने की वैधता वाले भी हैं। आज हम यही बताएंगे
Airtel के पास एक 379 रुपये का प्लान है जिसमें रोज 2GB डाटा मिलता है। अनलिमिटेड 5जी और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 31 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
वोडाफोन आइडिया का एक महीने वाला प्लान
Vi का मासिक प्लान 218 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा कुल 3GB डाटा, और 300 SMS मिलते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें