वेटिंग टिकट के साथ अब नहीं कर सकते सफर, जानें सच

अमर उजाला

Sat, 20 July 2024

Image Credit : i

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यदि आपके पास वेटिंग टिकट है तो आप ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते।

Image Credit : istock

यह दावा आंशिक रूप से सही है। रेलवे के 2010 के सर्कुलर के अनुसार आरक्षित यानी स्लीपर या एसी कोच में केवल कंफर्म और आंशिक रूप से यानी आरएसी कंफर्म सीट वाले व्यक्ति ही यात्रा कर सकते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर का टिकट ई टिकट के केस में ऑटमेटिकली कैंसिल हो जाता है।

Image Credit : अमर उजाला

काउंटर से लिए गए वेटिंग टिकट को लेकर सिर्फ सामान्य कोच में ही यात्रा की जा सकती है। आरक्षित कोच में यात्रा नहीं की जा सकती।

Image Credit : अमर उजाला डिजिटल

ऐसे में इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि थोड़ी सख्ती की गई है, क्योंकि आरक्षित कोच में वेटिंग वालों की संख्या हद से ज्यादा हो गई है।

Image Credit : Twitter @PiyushGoyal

लोगों में एक आमधारणा बन गई है कि काउंटर से वेटिंग टिकट लेकर आरक्षित कोच में यात्रा की जा सकती है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

Image Credit : अमर उजाला

कुल मिलाकर कहें तो आप स्लीपर और एसी कोच में तभी सफर कर पाएंगे जब आपके पास कंफर्म टिकट हो, अन्यथा आपको जेनरल कोच में यात्रा करनी होगी।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More