अमर उजाला
Fri, 22 March 2024
आज की इस रिपोर्ट में हम उन चीजों के बारे में जानेंगे जिन्हें आपको गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए।
यदि आप इन चीजों को गूगल पर सर्च करते हैं तो आपके साथ धोखा होने की संभावना 99 फीसदी है।
सेहत संबंधी जानकारी गूगल से लेकर दवा ना खाएं। यह आपको महंगा पड़ सकता है और बीमारी खराब हो सकती है।
गूगल सर्च में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा बैंक और सरकारी वेबसाइट को लेकर होता है। सरकारी वेबसाइट के यूआरएल की जांच बारीकी से करें।
गूगल पर अपने बैंक की वेबसाइट की इंटरनेट बैंकिंग को लेकर भी जब भी सर्च करें तो बेहद सावधान रहें।
सबसे ज्यादा ठगी बैंक की फर्जी वेबसाइट के जरिए होती है।
गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने की गलती तो कभी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि गूगल से मिला कस्टमर केयर का नंबर आपको चूना लगा सकता है।
सस्ते में सामान लेने के चक्कर में लोग डिस्काउंट कूपन और ऑफर्स को लेकर गूगल पर खूब सर्च करते हैं, लेकिन आपकी यह आदत साइबर ठगों के लिए न्योता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें