भूलकर भी रिसीव ना करें इन नंबर से आने वाले कॉल

अमर उजाला

Sat, 30 November 2024

Image Credit : FREEPIK

देश में हजारों लोग हर रोज स्कैम के शिकार हो रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था पिछले 10 महीने में 1500 करोड़ रुपये का स्कैम हुआ है। 

Image Credit : अमर उजाला

साइबर स्कैम को लेकर करीब 23 लाख शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसे रोकने के लिए प्रयास हो रहे हैं लेकिन सब बेकार है

Image Credit : Freepik

हालांकि कुछ सावधानी बरतकर आप इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन नंबर से आने वाले कॉल आपको रिसीव नहीं करने चाहिए।

Image Credit : Freepik

यदि आपके पास +84, +62, +60, +88 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल आ रहा है तो आपको इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। 

Image Credit : अमर उजाला

इस तरह के कॉल आपको बुरी तरह से अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ सकते हैं। इस संबंध में सरकार की ओर से भी कई बार अलर्ट जारी किया गया है। 

Image Credit : अमर उजाला

+84, +62, +60, +88 से शुरू होने वाले व्हाट्सएप नंबर से आने वाले कॉल में भारी इजाफा हुआ है। इस तरह के कॉल मलेशिया, केन्या, वियतनाम और इथोपिया से आ रहे हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

इन ISD नंबर से आने वाले कॉल आमतौर पर वीडियो कॉल होते हैं। इनके अलावा भारतीय कोड वाले नंबर से आने वाले अनजान कॉल भी खतरनाक हैं।

Image Credit : अमर उजाला

इन नंबर से आने वाली कॉल को किसी भी कीमत पर रिसीव ना करें। बेहतर यही है कि कॉल कट कर दें।

Image Credit : FREEPIK

कई लोगों के पास ट्राई के नाम पर कॉल आ रही है जिसमें कहा जाता है कि सिम बंद हो जाएगा, बचने के लिए 1,2,3 या फलां नंबर दबाएं तो भी आपको नहीं दबाना है।
 

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More