अमर उजाला
Mon, 16 December 2024
फोन को हमेशा 100% चार्ज करने की जरूरत नहीं होती। बैटरी को लंबे समय तक 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे सही है।
फोन को ज्यादा देर तक चार्ज पर छोड़ना बैटरी को गर्म कर सकता है, खासकर जब फोन में ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग फीचर न हो।
चार्जिंग के दौरान फोन का हल्का उपयोग (जैसे मैसेज पढ़ना) ठीक है, लेकिन गेम खेलना या वीडियो कॉल करना बैटरी और चार्जर पर ज्यादा लोड डाल सकता है।
ब्रांडेड चार्जर का उपयोग बैटरी की सुरक्षा के लिए बेहतर है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वही चार्जर इस्तेमाल करें जो फोन के साथ आया था।
फास्ट चार्जिंग से बैटरी पर थोड़ी गर्मी जरूर पड़ती है, लेकिन यह बैटरी को नुकसान नहीं पहुंचाती।
चार्जिंग के दौरान फोन को बंद करना जरूरी नहीं है। हालांकि, बैटरी तेजी से चार्ज होगी अगर फोन एयरप्लेन मोड पर या बंद हो।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें