अमर उजाला
Tue, 28 January 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि माइक्रोसॉफ्टर, चाइनीज एप टिकटॉक के अमेरिकी व्यापार को खरीद सकती है।
ट्रंप ने बताया कि दोनों पक्षों में फिलहाल बात हो रही है। ट्रंप ने ये भी कहा कि वह चाहते हैं कि अन्य कंपनियां भी टिकटॉक के लिए बोली लगाएं।
ट्रंप ने कहा 'कई अन्य कंपनियां भी हैं, जो टिकटॉक को खरीदना चाहती हैं। वे चाहते हैं कि अमेरिका के पास टिकटॉक का 50 फीसदी मालिकाना हक रहे।
शनिवार को भी ट्रंप ने कहा था कि 'कई लोगों ने मुझसे इस बारे में बात की है। सभी लोग टिकटॉक में रुचि रखते हैं।
इस समझौते से अमेरिका को काफी फायदा होगा और मैं ये सिर्फ अमेरिका के फायदे के लिए ही कर रहा हूं।
अमेरिकी एआई कंपनी परप्लेक्सिटी ने भी टिकटॉक खरीदने में रुचि दिखाई है। कंपनी ने अमेरिकी टिकटॉक को 300 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया है।
समझौते के तहत टिकटॉक में 50 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी सरकार के पास रहेगी।
अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इससे पहले अमेरिका ने सुरक्षा चिंताओं के चलते टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।
इसे लेकर अमेरिकी सरकार एक कानून भी लेकर आई। कानून के तहत 19 जनवरी को टिकटॉक को अमेरिका में बंद कर दिया गया।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें