अमर उजाला
Thu, 10 August 2023
ऑनलाइन ठगी का नया तरीका सामने आया है, जिसमें एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी प्रकाश सावंत के साथ लाखों की ठगी को अंजाम दिया गया है।
पीड़ित को WhatsApp पर एक मैसेज मिला था जिसमें दिव्या नाम की एक लड़की ने उन्हें पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर दिया।
पीड़ित को बताया गया कि उन्हें Social Media इंफ्लूएंसर का काम करना है और उन्हें लाइक के बदले पैसे मिलेंगे।
पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए उन्हें पहले 200 रुपये भेजे गए और उन्हें एक ऑनलाइन ग्रुप में शामिल किया गया। इस ग्रुप में उन्हें रोज 25 टास्क मिलते थे।
इसके बाद पीड़ित को ज्यादा कमाई के लिए पैसे डिपॉजिट करने के लिए कहा गया। 10 हजार रुपये देने के बाद उसे 12350 रुपये का रिटर्न भी मिला, लेकिन अब वो ठगी के जाल में फंसने वाले थे।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें