टेलीग्राम पर चल रहा कौड़ियों के भाव आईफोन स्कैम

अमर उजाला

Fri, 21 June 2024

Image Credit : Freepik

टेलीग्राम की लॉन्चिंग व्हाट्सएप को मात देने के लिए हुई थी लेकिन धीरे-धीरे यह ठगों का अड्डा बन गया है। 

Image Credit : Freepik

खासतौर पर भारत में तो टेलीग्राम पर सभी तरह के गैरकानूनी काम हो रहे हैं। 

Image Credit : Freepik

अधिकतर स्कैम टेलीग्राम के जरिए ही हो रहे हैं। इसके अलावा फिल्मों की पाइरेसी भी टेलीग्राम पर ही हो रही है। 

Image Credit : Freepik

अब गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने टेलीग्राम के एक स्कैम के बारे में लोगों को आगाह किया है।

Image Credit : Freepik

साइबर दोस्त ने कहा है कि टेलीग्राम पर सस्ते आईफोन देने का दावा किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से एक स्कैम का हिस्सा है। 

Image Credit : अमर उजाला

इस तरह के झांसे में ना आएं और ऐसे टेलीग्राम चैनल की शिकायत करें। 

Image Credit : Freepik

साइबर दोस्त ने इस तरह के ऑफर को लेकर 1930 पर शिकायत करने के लिए भी कहा है।

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More