अमर उजाला
Wed, 26 March 2025
क्या आप जानते हैं कि कुछ समय के लिए स्मार्टफोन से दूरी बनाना आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है?
अमेरिका और कनाडा के शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक अध्ययन किया, जिसमें यह देखा गया कि अगर लोग दो सप्ताह के लिए अपने स्मार्टफोन का इंटरनेट बंद कर दें तो क्या होता है।
इस अध्ययन के अनुसार, 91% प्रतिभागियों ने इस ब्रेक के बाद खुद को बेहतर महसूस किया। इस डिजिटल युग में हर समय ऑनलाइन रहने की आदत का मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है।
नए अध्ययन "ब्लॉकिंग मोबाइल इंटरनेट ऑन स्मार्टफोंस इम्प्रूव्स सस्टेन्ड अटेंशन, मेंटल हेल्थ एंड सब्जेक्टिव वेल-बीइंग" के अनुसार, सिर्फ दो सप्ताह तक मोबाइल इंटरनेट बंद रखने से मानसिक स्वास्थ्य और जीवन की संतुष्टि में बड़ा सुधार देखा गया।
इस समूह के लोगों के फोन में एक एप इंस्टॉल किया गया, जिसने उनके मोबाइल इंटरनेट को दो हफ्तों के लिए ब्लॉक कर दिया। वे कॉल कर सकते थे, मैसेज भेज सकते थे और कंप्यूटर के जरिए इंटरनेट का उपयोग कर सकते थे।
इस समूह को पहले दो हफ्तों तक मोबाइल इंटरनेट की पूरी स्वतंत्रता दी गई, उसके बाद उन पर भी वही प्रतिबंध लागू किया गया।
शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने दो हफ्तों तक मोबाइल इंटरनेट बंद रखा, उनकी एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार हुआ।
यह सुधार इतना प्रभावी था कि यह 10 साल छोटे दिमाग की तरह काम करने लगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें