अमर उजाला
Fri, 14 June 2024
वायरस एक तरह के मैलवेयर होते हैं जो एक बार किसी डिवाइस में आने के बाद खुद को एक नया रूप देने में माहिर होते हैं।
यदि आपके फोन में मैलवेयर है तो Google भी आपको इसके लिए अलर्ट भेजता है। कई बार फोन में ऐसी जगह पर पॉपअप नोटिफिकेशन देखने को मिलते हैं जहां उन्हें होना ही नहीं चाहिए।
फोन का अचानक से स्लो हो जाना भी मैलवेयर के होने की निशानी है। फोन की स्टोरेज अचानक से फुल हो जाती है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।
आपके फोन का ब्राउजर बार-बार किसी अश्लील या अनजान साइट पर आपको री-डायरेक्ट कर रहा हो।
आपकी फैमिली के लोगों को ऐसे मैसेज मिलने लगते हैं जिन्हें आपने भेजा ही नहीं है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें