अमर उजाला
Sat, 2 November 2024
निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद BSNL की मांग बढ़ गई है। हर महीने लाखों लोग बीएसएनएल से जुड़ रहे हैं।
BSNL की ओर से भी आधिकारिक तौर पर पोर्ट कराने की अपील हो रही है लेकिन यहां एक जरूरी बात यह है कि आपके इलाके में नेटवर्क है या नहीं।
सबसे बेहतर तरीका यह होता है कि किसी भी कंपनी का सिम कार्ड लेने से पहले यह जरूर चेक करें कि आपके इलाके में उस कंपनी का नेटवर्क है या नहीं।
किसी भी इलाके की नेटवर्क कवरेज को चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.nperf.com/ पर विजिट करें।
इसके बाद लेफ्ट में बने सर्च बार में इंडिया डालें और बगल वाले बॉक्स में उस कंपनी को सेलेक्ट करें जिसका नेटवर्क कवरेज चेक करना है।
इसके बाद एक मैप खुल जाएगा जिसमें आपको 2G, 3G, 4G और 5G की कवरेज दिखेगी। इसके बाद आप तय करें कि आपको किसका सिम लेना चाहिए।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें