Alert: WhatsApp से फोटो किया डाउनलोड, खाते से निकल गए 2 लाख

अमर उजाला

Fri, 18 April 2025

Image Credit : अमर उजाला

व्हाट्सएप से इमेज डाउनलोड करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। 

Image Credit : अमर उजाला

हाल ही में एक शख्स के पास अनजान नंबर से सुबह-सुबह कॉल आया, फिर उसी नंबर से एक फोटो भेजी गई।

Image Credit : अमर उजाला

एक बुजुर्ग आदमी की तस्वीर और साथ में एक सवाल  “क्या आप इस व्यक्ति को जानते हैं?”

Image Credit : AI

प्रदीप ने शुरुआत में इग्नोर किया, लेकिन बार-बार कॉल आने पर आखिरकार दोपहर 1:35 बजे उसने वो फोटो डाउनलोड कर ली। 

Image Credit : FREEPIK

बस! उसी एक क्लिक के बाद उसके खाते से ₹2.01 लाख गायब हो गए।

Image Credit : FREEPIK

पैसे हैदराबाद के एक एटीएम से निकाले गए और जब बैंक ने वेरिफिकेशन कॉल किया, तो फ्रॉडर्स ने AI टूल्स की मदद से प्रदीप की आवाज की नकल कर ली और ट्रांजेक्शन कन्फर्म कर दिया।

Image Credit : FREEPIK

इस फ्रॉड को स्टेग्नोग्राफी कहा जा रहा है। इस धोखाधड़ी में LSB स्टेनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल हुआ। 

Image Credit : FREEPIK

इसमें किसी भी फोटो, ऑडियो या वीडियो फाइल के अंदर छुपाकर मैलवेयर डाला जाता है। 

Image Credit : FREEPIK

फोटो दिखने में एकदम नार्मल लगती है, लेकिन जैसे ही आप डाउनलोड करते हैं वो वायरस आपके फोन में घुस जाता है और डेटा, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड सब चोरी कर लेता है।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More