गूगल प्ले स्टोर से हट जाएंगे इस तरह के एप्स

अमर उजाला

Mon, 22 July 2024

Image Credit : Freepik

दुनिया की लोकप्रिय टेक कंपनी गूगल एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। दरअसल, गूगल ने प्ले स्टोर से कुछ एप्स को हटाने का फैसला लिया है। 

Image Credit : Freepik

गूगल के मुताबिक, प्ले स्टोर से ऐसे एप्स हटाए जाएंगे, जिनकी गुणवत्ता खराब है और वह कम काम करते हैं। 

Image Credit : Freepik

आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्ले स्टोर से स्पैम और कम काम करने वाले एप्स के साथ अपनी नीति में बदलाव कर रही है। 

Image Credit : Freepik

अब गूगल इस बात का ध्यान रखेगी कि यूजर्स को ऐसे एप्स मिलें, जो गूगल के हाई स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हो। 

Image Credit : Freepik

गूगल प्ले स्टोर से ऐसे एप्स को हटाएगी, जो यूजर्स को खराब एक्सपीरियंस देते हैं, साथ ही जिन्हें इंस्टाल करने में दिक्कत आती है। 

Image Credit : Freepik

गूगल ने अपनी पॉलिसी अपडेट में कहा है कि जो एप्स यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस नहीं दे रहे हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। 

Image Credit : Freepik

मालूम हो कि गूगल ने साल 2023 में भी 2.28 मिलियन एप्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया था, साथ ही लगभग दो लाख एप सबमिशन को अस्वीकार भी किया था।

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More