अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
आज के दौर में शायद की कोई होगा जिसने गूगल का इस्तेमाल नहीं किया होगा। हर स्मार्टफोन में गूगल सर्च और क्रोम ब्राउजर मौजूद हैं।
लेकिन अब कई देश अपने यहां गूगल और मेटा जैसी सर्विसेज पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में जर्मनी ने गूगल और मेटा जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 10% टैक्स लगाने की पैरवी की है।
जर्मनी ने यूरोप और अमेरिका की ट्रंप सरकार के बीच चल रहे व्यापार तनाव के बीच यह फैसला लिया है।
जर्मनी के कल्चर मिनिस्टर वोल्फार्म वाइमर ने कहा कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स जर्मनी से खूब मुनाफा कमाते हैं लेकिन बदले में कुछ नहीं देते।
उन्होंने कहा कि ये प्लेटफॉर्म्स शायद ही कोई टैक्स देते हैं, निवेश करते हैं या समाज के लिए भलाई का काम करते हैं।
वाइमर ने यह भी कहा कि बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स बाजार पर एकाधिकार बना लेते हैं, विचारों की स्वतंत्रता को सीमित करते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें