अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
अगर आप भी Gmail का इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि एक बेहद खतरनाक स्कैम इन दिनों यूजर्स को निशाना बना रहा है।
ये स्कैम एकदम असली दिखने वाला ईमेल भेज रहा है, जिसमें भेजने वाले का पता no-reply@google.com लिखा होता है।
उसमें लिखा होता है कि "Verify your account activity" यानी अपनी अकाउंट एक्टिविटी की पुष्टि करें, वरना आपका Gmail अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह ईमेल एकदम असली Google मेल की तरह नजर आता है, लेकिन यह एक फिशिंग अटैक है। ईमेल में DKIM सिग्नेचर वैलिड होता है, यानी टेक्निकल रूप से यह ईमेल असली लगता है।
इस ईमेल में एक “Review Activity” बटन होता है, जिस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।
यह डर भी दिखाया जाता है कि अगर आपने 24 घंटे के भीतर एक्शन नहीं लिया तो आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।
असल में यह एक फिशिंग मेल है, जो आपके Gmail लॉगिन क्रेडेंशियल्स, रिकवरी ईमेल, फोन नंबर और यहां तक कि 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड भी चुरा सकता है।
तो आपके लिए यही बेहतर है कि आप इस तरह के किसी ई-मेल पर क्लिक ना करें, नहीं तो आप स्कैम के शिकार हो सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें