Twitter बेचने वाले हैं एलन मस्क! कहा- ट्विटर चलाना काफी दर्दनाक

अमर उजाला

Wed, 12 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

अरबपति एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर चलाना काफी दर्दनाक और रोलरकोस्टर जैसा है।

Image Credit : ANI

मस्क ने यह भी कहा कि अगर उन्हें सही व्यक्ति मिल गया तो वे कंपनी को बेच देंगे। एलन मस्क ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही।

Image Credit : Twitter

बता दें कि हाल ही में मस्क ने फ्री ब्लू टिक को हटाने की तारीख का एलान किया है, जिसको लेकर मस्क को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि ट्विटर चलाना उबाऊ नहीं है। लेकिन यह काफी परेशान करने वाला और बहुत से उतार-चढ़ावों से भरा हुआ है।
Image Credit : ANI

टेस्ला के सीईओ की स्थिति पिछले कई महीनों से काफी तनावपूर्ण रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी को खरीदना सही था।

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याएं आईं और कई बार ट्विटर ठप भी हुआ। लेकिन ये परेशानी उतने लंबे समय के लिए नहीं थीं और अब सब ठीक चल रहा है।

Image Credit : अमर उजाला

मस्क ने कहा कि काम का बोझ इतना है कि मैं कभी-कभी ऑफिस में सो जाता हूं।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More