LiFi और WiFi में अंतर, नहीं जानते होंगे ये 8 बातें

अमर उजाला

Wed, 18 June 2025

Image Credit : अमर उजाला

आमतौर पर वाई-फाई का नाम सुनने को मिलता है लेकिन लाई-फाई कई लोगों के लिए नया नाम होगा, लेकिन दोनों वायरलेस टेक्नोलॉजी ही हैं। आइए जानते हैं दोनों के बारे में 

Image Credit : अमर उजाला

LiFi (Light Fidelity): डेटा को ट्रांसमिट करने के लिए प्रकाश (LED लाइट) का उपयोग करता है।

Image Credit : ADOBE STOCK

WiFi (Wireless Fidelity): डेटा को ट्रांसमिट करने के लिए रेडियो तरंगों (Radio Waves) का उपयोग करता है।

Image Credit : ADOBE STOCK

LiFi: अधिक स्पीड प्रदान करता है, इसकी स्पीड 1 Gbps से भी अधिक हो सकती है, WiFi: सामान्यतः स्पीड 100 Mbps से 1 Gbps के बीच होती है। 

Image Credit : अमर उजाला

LiFi: केवल लाइट की रेंज में ही काम करता है, दीवारों से नहीं गुजर सकता, WiFi: दीवारों और बाधाओं को पार कर सकता है, इसलिए रेंज ज्यादा होती है।

Image Credit : अमर उजाला

LiFi: अधिक सुरक्षित क्योंकि प्रकाश एक सीमित क्षेत्र में रहता है और दीवारों से बाहर नहीं जाता, WiFi: कम सुरक्षित क्योंकि रेडियो तरंगें आसानी से आसपास फैल जाती हैं।

Image Credit : ADOBE STOCK

LiFi: अस्पताल, हवाई जहाज, रासायनिक संयंत्र जैसे संवेदनशील स्थानों पर बेहतर विकल्प, WiFi: घरों, दफ्तरों, पब्लिक नेटवर्क में आम तौर पर प्रयोग होता है।

Image Credit : ADOBE STOCK

LiFi: कोई इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हस्तक्षेप (interference) नहीं होता, WiFi: अन्य डिवाइस या नेटवर्क से हस्तक्षेप हो सकता है।

Image Credit : अमर उजाला

LiFi: इसके लिए स्पेशल LED लाइट्स और रिसीवर की जरूरत होती है, WiFi: केवल राउटर और नेटवर्क कार्ड की आवश्यकता होती है।
 

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More