अमर उजाला
Tue, 21 January 2025
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT ने जहां पेशेवरों और कंपनियों के लिए जीवन को आसान बनाया है, वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि इसने उनकी जान बचाई।
एक रिपोर्ट के अनुसार ChatGPT ने वर्कआउट के बाद बिगड़ी तबीयत के कारण एक गंभीर और जानलेवा बीमारी की पहचान की।
गुमनाम यूजर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले हल्का वर्कआउट किया था, जिसके बाद उनके शरीर में अत्यधिक दर्द और असहजता होने लगी।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्होंने अपने लक्षण ChatGPT को बताए। चैटबॉट ने तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी।
"मैंने अपने लक्षण ChatGPT को समझाए, और इसने मुझे तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी क्योंकि मेरे लक्षण मध्यम से गंभीर रैबडोमायोलिसिस (Rhabdomyolysis) से मेल खाते थे।"
ChatGPT की सलाह मानते हुए, व्यक्ति अस्पताल गए और जांच कराई। परिणामस्वरूप, उन्हें गंभीर रैबडोमायोलिसिस होने की पुष्टि हुई।
"अस्पताल में जांच के बाद पाया गया कि मुझे गंभीर रैबडोमायोलिसिस हो गया है। मुझे एक सप्ताह तक अस्पताल में रहना पड़ा, जहां IV फ्लुइड्स के जरिए मेरा इलाज हुआ और मेरी स्थिति की निगरानी की गई।"
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें