अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
BSNL ने एक और किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया, जिसमें असीमित कॉलिंग, मुफ्त एसएमएस और हाई-स्पीड डेटा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
कंपनी अपने नेटवर्क को भी अपग्रेड कर रही है और अब तक 65,000 नए 4G मोबाइल टावर शुरू कर चुकी है, जिसे जल्द ही 1 लाख टावरों तक बढ़ाने की योजना है।
BSNL का नया रिचार्ज प्लान ₹347 का है, जिसमें असीमित कॉलिंग और दिल्ली-मुंबई के MTNL क्षेत्रों में फ्री रोमिंग की सुविधा दी जा रही है।
इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS मिलते हैं। इसकी वैधता 54 दिनों की होगी।
इस रिचार्ज के साथ ग्राहकों को BiTV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें 450+ लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस होगा,
बता दें कि BSNL को मजबूती देने के लिए सरकार ने ₹6,000 करोड़ के पैकेज की घोषणा की है जिससे BSNL और MTNL के नेटवर्क को अपग्रेड कर बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें