अमर उजाला
Fri, 22 November 2024
एपल ने हाल ही में अपनी आईफोन 16 सीरीज पेश की है जिसके साथ एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट दिया गया है।
अब खबर है कि एपल नए एआई टूल पर काम कर रहा है।
कहा जा रहा है कि एपल का नया एआई टूल सिरी सपोर्ट के साथ आएगा यानी सिरी के साथ नए एआई टूल का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एपल अपना एक नया लार्ज लैंग्वेज मॉडल तैयार कर रहा है।
एपल के नए एआई टूल का मुकाबला Gemini और ChatGPT जैसे एआई टूल से होगा।
एपल के नए एआई टूल की लॉन्चिंग साल 2026 तक हो सकती है।
ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एपल का सिरी सपोर्ट वाला एआई टूल अगले साल जून में लॉन्च हो सकता है।
एपल एआई का नाम "LLM Siri" बताया जा रहा है जो कि iPhones, iPads और Macs के लिए रिलीज होगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें