अमर उजाला
Mon, 23 September 2024
एपल Siri के साथ एपल इंटेलिजेंस के सपोर्ट का इंतजार सभी को है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि सिरी के साथ एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलने के बाद आईफोन का एक्सपेरियंस अलग लेवल का होगा।
एपल ने कहा था कि iOS 18 के साथ एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा, कब से, यह नहीं बताया था।
एपल ने iOS 18 का अपडेट भी जारी कर दिया है लेकिन सिरी को एपल इंटेलिजेंस नहीं मिला।
अब खबर आई है कि iOS 18.3 के साथ एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा जो कि सिरी के लिए होगा।
कहा जा रहा है कि इसका अपडेट जनवरी 2025 तक रिलीज होगा।
सिरी को एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलने के बाद वह आम भाषा को समझ सकेगी और बोलचाल की भाषा भी समझ सकेगी।
इसके अलावा सिर्फ कहने मात्र से वह किसी भी एप को ओपन कर देगी और मैसेज भेजेगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें