अमर उजाला
Mon, 23 December 2024
आमतौर पर ईयरबड्स गाना सुनने के लिए होते हैं। कई बार हम कॉलिंग के लिए भी इनका इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन अब खबर है कि AirPods लोगों के दिल का हाल भी बताएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक AirPods Pro 3 को अगले साल लॉन्च किया जाएगा जो कि AirPods Pro 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।
AirPods Pro 3 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें हार्ट रेट मॉनिटर भी होगा।
इसे लेकर एपल बड़े जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि AirPods Pro 3 हार्ट के अलावा बॉडी टेंपरेचर भी बताएगा।
फिलहाल एपल ने AirPods Pro 3 को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन इस पर काम तेजी से चल रहा है।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दोनों ईयरबड्स हार्ट रेट को चेक करेंगे और इसका डाटा एपल हेल्थ एप पर भेजेंगे।
इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि AirPods Pro 3 को कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसमें एआई का भी सपोर्ट होगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें