अमर उजाला
Wed, 11 October 2023
एक रिसर्च में दावा किया गया है कि एआई भविष्यवाणी भी कर सकता है। एआई भूकंप आने के करीब एक हफ्ता पहले अलर्ट कर सकता है।
शोध में दावा किया जा रहा है कि भूकंप को लेकर AI भविष्यवाणी 70 फीसदी तक सटीक है।
ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय ने एक ऐसे AI को तैयार किया है जिसे रियल टाइम में भूकंपीय डाटा उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनिंग दी गई है।
इस एआई ने चीन में सात महीने के परीक्षण के दौरान 70 प्रतिशत भूकंपों की एक सप्ताह पहले ही सही भविष्यवाणी की है।
AI ने भूकंप की तीव्रता की भी सटीक जानकारी दी, हालांकि 1 भूकंप का पता लगाने में यह विफल रहा और 8 के बारे में गलत चेतावनियां दीं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें