अमर उजाला
Sat, 19 October 2024
हर साल साइबर अटैक में इजाफा हो रहा है। बड़ी-से-बड़ी कंपनियों पर साइबर अटैक किया जा रहा है।
साल 2024 साइबर सुरक्षा उल्लंघनों के मामले में हाल के समय में सबसे खराब वर्षों में से एक साबित हुआ है।
इन साइबर अटैक में लीक हुए डेटा कई बार डार्क वेब पर उपलब्ध होते हैं जिनमें व्यक्तिगत जानकारी जैसे पासवर्ड से लेकर एड्रेस और मेडिकल हिस्ट्री शामिल होती हैं।
इस साल के सबसे बड़े साइबर अटैक में भारतीय क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म WazirX का नाम पहले नंबर पर है।
WazirX पर साइबर अटैक करके हैकर्स ने $230 मिलियन की चोरी की। यह अटैक कंपनी पर अगस्त में हुआ था जिसके बाद कंपनी ने ट्रेडिंग बंद की।
अमेरिका के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक AT&T दो बड़े डेटा उल्लंघनों का शिकार हुआ, जो एक-दूसरे से कुछ महीनों के अंतराल में हुए।
इस साल मार्च में एक सार्वजनिक क्राइम पोर्टल पर हैकर्स ने 73 मिलियन ग्राहक रिकॉर्ड वाले डेटा को पोस्ट किया। इन रिकॉर्ड में न केवल नाम और नंबर थे, बल्कि पोस्टल पते भी थे।
इस महीने की शुरुआत में ही भारत की बीमा दिग्गज स्टार हेल्थ और एलाइड इंश्योरेंस पर एक साइबर हमला हुआ। यह अटैक कंपनी के एक अधिकारी की मदद से हुआ।
क्लाउड डेटा दिग्गज स्नोफ्लेक पर साइबर अटैक हुआ जिसमें टिकटमास्टर के 560 मिलियन रिकॉर्ड, एडवांस ऑटो पार्ट्स के 79 मिलियन और ऑस्ट्रेलियाई टिकट विक्रेता TEG के 30 मिलियन रिकॉर्ड चुरा लिए।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें