अमर उजाला
Wed, 29 January 2025
कूरियर स्कैम को लेकर हर दिन सरकार की ओर से चेतावनी जारी की जा रही है लेकिन यह थमने का नाम नहीं ले रहा है।
नया मामला कोयंबटूर से सामने आया है। 25 वर्षीय ऋतिका, जो सेलाकरिचल की रहने वाली हैं, को इस स्कैम में 10 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा।
20 सितंबर 2024 को ऋतिका को मुंबई से FedEx प्रतिनिधि के रूप में एक व्यक्ति का कॉल आया।
उस व्यक्ति ने झूठा दावा किया कि उनकी पहचान का उपयोग करके एक संदिग्ध पैकेज पकड़ा गया है, जिसमें ड्रग्स और अन्य अवैध सामान पाए गए हैं।
स्कैमर्स ने ऋतिका को धमकाते हुए एक Skype वीडियो कॉल पर जोड़ा, जिसमें उन्होंने खुद को मुंबई साइबर क्राइम अधिकारी बताया।
उन्होंने ऋतिका से उनके बैंक विवरण और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली।
स्कैमर्स ने यह दावा किया कि यदि उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन्हें "डिजिटल गिरफ्तारी" का सामना करना पड़ेगा।
डर और दबाव में, ऋतिका ने "वेरिफिकेशन" के नाम पर विभिन्न खातों में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इस तरह की घटनाओं से आपको सबक लेनी चाहिए और किसी के झांसे में नहीं आना चाहिए।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें